Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सीआईडी डीजी के पहल पर 11 नाबालिग बच्चियों को बेंगलुरू से शुक्रवार को राँची लाया जाएगा

राँची।  झारखण्ड की 11 नाबालिग बच्चियों को बंगलुरू से राँची शुक्रवार को लाया जाएगा। सभी बच्चियां राँची एयरपोर्ट पर बंगलुरू से राँची दिन के 2.40 बजे पहुंचेगी। सभी बच्चियों को चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रखा जाएगा। इनके राँची आने के पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने अपने गृह जिला भेजा जाएगा।इन बच्चियों में चार साहिबगंज की और शेष पाकुड़ जिले की है।

उल्लेखनीय हो कि आरपीएफ ने बंगलुरू रेलवे स्टेशन पर 10 जनवरी को इन बच्चियों को बरामद किया था। इन सभी बच्चियों को बंगलुरू के सरकारी बालिका होम में रखा गया था। इस संबंध में अपराध अनुसंधान विभाग के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिख अनुरोध किया था कि इन सभी बच्चियों को जल्द से जल्द झारखण्ड वापस लाया जाए। इसके बाद ही प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 11 नाबालिग बच्चियों को राँची लाने की प्रक्रिया की गई।

Ranchi. Eleven minor girls from Jharkhand will be brought from Bangalore to Ranchi on Friday. All the girls will reach Ranchi airport from Bangalore at 2.40 pm. All the girls will be kept in Premashray located in Chutiya. On their arrival in Ranchi, after completing the process, they will be sent to their respective home districts. Four of these girls are from Sahibganj and the rest from Pakur district.

It may be noted that RPF had recovered these girls on January 10 at Bangalore Railway Station. All these girls were kept in the Government Girls Home in Bangalore. In this regard, Director General of Crime Research Department Anurag Gupta had written a letter to Home Jail and Disaster Management Department requesting that all these girls be brought back to Jharkhand as soon as possible. Only after this, after completing the process, the process of bringing all the 11 minor girls to Ranchi was done.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *