विधायक दशरथ गागराई ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन

गम्हारिया प्रखंड के मुड़िया पंचायत अंतर्गत कोलाबीरा गांव में सार्वजनिक दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में 16 मीटर के नवनिर्मित हाईमास्ट लाईट अधिष्ठापन कार्य का खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने लाइट स्विच ऑन कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वे खरसावां विधानसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से पूरे विधानसभा का सर्वागिन विकास करने को कृत संकल्प है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में जितनी भी बाधा क्यों ना उत्पन्न कराई जाती रहे, मै खरसावां विधानसभा क्षेत्र का हर संभव विकास करके रहुंगा. इस मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई,केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो,प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, सरायकेला उप प्रमुख बासुदेव महतो, शैलेंद्र महतो,जगदीश महतो,आदि उपस्थित थे.
