गम्हरिया व सरायकेला प्रखंड में विधायक दशरथ गागराई ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

सरायकेला :- रविवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गम्हारिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में विकास योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया.विधायक श्री गागराई ने गम्हारिया प्रखंड के जोरडीहा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, दुगनी बादाम थाना में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

इसके आलावा सरायकेला प्रखंड के कमालपुर मांझी टोला में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, रांकाकोचा तालाब में स्नान घाट का उद्घाटन, कुरसोपुर में आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, कदमबेड़ा में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, घोड़ालांग में स्कूल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, सरमाली में सामुदायिक भवन मराम्मती कार्य का शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से कुछ नेता परेशान है। वे लोग तरह तरह की हथकंडा अपना कर दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वालों को सबक सीखाने की अपील की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप,जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान,प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो,समाजसेवी बासंती गागराई,बासुदेव महतो,मुकेश सिंहदेव,नरेंद्र महतो,धर्मेंद्र सोरेन आदि उपस्थित थे।

