मॉनसून 2024: बिहार में समय से पहले दस्तक दे सकता है! मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी अहम जानकारी.
Monsoon 2024: बिहार में मानसून की एंट्री समय से पहले ही हो सकती है. जानिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर क्या जानकारी दी है..
मानसून 2024 बिहार में अपनी पहुंच को आगे कर सकता है, शायद जून 10 से 12 के मानसून के नियमित समय से पहले ही। मानसून, जो केरल में कुछ दिन पहले ही पहुंचा है, पूर्वोत्तर भारत में अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहा है, और शायद बिहार की सीमाओं तक जल्द ही पहुंच जाए। आगामी कुछ दिन मानसून के प्रवेश की निगरानी करने में महत्वपूर्ण होंगे।
AD

IMD से क्या मिली जानकारी..
आइएडीएम ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके अनुसार पूर्वोत्तर में मानसून के पहुंचने के लिए मौसमी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आगे चार दिनों में मजबूत बारिश की संभावना है।
मौसम ने ली करवट..
शनिवार से रविवार की सुबह तक पूर्णिया , किशनगंज , कटिहार, अररिया, पूर्वी चंपारण ,पश्चिमी चंपारण, सुपौल , दरभंगा, शिवहर में मध्यम स्तर की बारिश हुई है. पुरवैया हवा के साथ हो रही बारिश की वजह से अधिकतर बिहार में उच्चतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र में नमी युक्त पुरवैया बहने से गर्मी की स्थिति बने रहने के आसार हैं. इस इलाके में अभी बारिश होने की संभावना नहीं है
लू पर लगा है ब्रेक
इधर रविवार को सबसे अधिक तापमान नवादा में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. शेष जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. इस तरह पूरे राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है. रविवार को राज्य में एक भी स्थान पर लू दर्ज नहीं हुई है.
कहां पहुंचा मानसून..
बिहार के किशनगंज की सीमा पर मानसून कुछ दिन पहले ही दस्तक दे चुका है. हालांकि बिहार में इसकी एंट्री अभी नहीं हुई है. कोसी-सीमांचल में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम का मिजाज इन दिनों बदला भी हुआ है. हालांकि मौसम के करवट लेने से कभी गर्मी तो कभी बादलों के आसमान में पहरा देने से राहत भी लोगों को मिल रही है.

Monsoon 2024: Monsoon may enter Bihar before time. Know what information the Meteorological Department has given regarding rain..
Monsoon 2024 may advance its reach in Bihar, perhaps even before the regular monsoon schedule of June 10 to 12. Monsoon, which reached Kerala just a few days ago, is making its presence felt in Northeast India, and may reach the borders of Bihar soon. The next few days will be important in monitoring the entry of monsoon.

What information did you get from IMD?
IADM has not shared any information officially, but according to them the meteorological conditions are favorable for the arrival of monsoon in the Northeast. Strong rain is likely over most areas of North and East Bihar in the next four days.
The weather took a turn..
From Saturday to Sunday morning, there was moderate rainfall in Purnia, Kishanganj, Katihar, Araria, East Champaran, West Champaran, Supaul, Darbhanga, Shivhar. Due to rain with easterly wind, there is no possibility of any significant change in the highest temperature in most of Bihar. However, due to moist easterly winds blowing in the southern and western regions, heat conditions are expected to persist. There is no possibility of rain in this area right now

There is a break on heat wave
Here on Sunday, the highest temperature of 40.7 degrees Celsius was recorded in Nawada. In the remaining districts the mercury has reached below 40 degrees Celsius. In this way, the highest temperature in the entire state has reached below normal. Heat wave was not recorded at any place in the state on Sunday.
Where has the monsoon reached?
Monsoon has already arrived on the border of Kishanganj in Bihar a few days ago. However, its entry has not taken place in Bihar yet. Monsoon may arrive early in Kosi-Seemanchal. The mood of the weather has also changed these days. However, due to change in the weather, sometimes from heat and sometimes from the presence of clouds, people are getting relief.
AD

