पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी में सर्पदंश से तीन घायल, तत्परता से बची जान,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


खूंटपानी प्रखंड में दो अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन लोग घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार मटकोबेड़ा निवासी बुद्धेव बेसरा रविवार रात शौच के लिए तालाब की ओर गया हुआ था.इसी बीच एक जहरीला सांप ने डंस लिया.जिससे वह घायल हो गया.वही किसी तरह घर पहुंचने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.परिजनों ने बिना देर किए इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए.वही दूसरी घटना पान्ड्राशाली निवासी राईमुनी प्रधान(45) वर्षीय अपने घर के आंगन पर बैठी हुई थी.इस दौरान अचानक एक सांप ने डंस लिया. जहां उनका भी इलाज सदर अस्पताल में चल रही है.

जबकि तीसरी घटना दोपाई गांव की है.जहां उक्त गांव निवासी मंगल सिंह सामंत 35 वर्षीय रविवार दोपहर अपने घर के समीप एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था.तभी अचानक एक जहरीला सांप ने डंस लिया.तभी परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बासाहातु सीएचसी लाया. वहीं बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.जहां उनका इलाज चल रहा है.फिलहाल तीनों घायल खतरे से बाहर हैं.इधर घटना की सूचना मिलते ही खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे.वहीं मरीजों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली.साथ ही यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया.
