आदिवासी कुड़मी समाज ने भाषाई सर्वेक्षण में कुड़मालि भाषा को दर्ज करने हेतु हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा केंद्रीय संगठन सचिव चुरामन महतो के नेतृत्व में हजारीबाग जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उसकी प्रतिलिपि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग एवं चुरचु प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रथमिक विद्यालयों में कराये जा रहे भाषाई सर्वेक्षण में प्रत्येक स्कूलों में त्रुटियों को सुधार कर कुड़मि समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए कुड़मालि भाषा को दर्ज करने का निवेदन किया गया है। समाज के लोग भी अपने-अपने गाँव के स्कूल में जाकर अपने स्तर से भी भूल सुधार कराने का प्रयास करें। मौके पर जिले के परमेश्वर महतो, दीपनारायण महतो, राजकुमार महतो, दिनेश्वर महतो, जुगल महतो, सनोज महतो, राजेन्द्र महतो, अजय महतो, खुशीलाल महतो आदि शामिल थे।
