अशोका इंटरनेशनल स्कूल में किया गया मासिक क्रियाकलाप आयोजन
खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मासिक क्रियाकलापों का आयोजन किया गया. मासिक क्रियाकलापों के अंतर्गत प्राथमिक खंड में चित्रांकन क्रियाकलाप का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक खंड के छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए चित्रांकन किया, वहीं मध्य एवं कुछ खंड में राष्ट्रीय एकता के ऊपर सामूहिक वाद विवाद का आयोजन किया. सामूहिक वाद विवाद प्रतियोगिता में समूहों के बीच प्रतियोगिता कराई गई जिस पर राष्ट्रीय एकता के विभिन्न पहलुओं एवं इसके सकारात्मक और नकारात्मक तत्व तथा राष्ट्रीय एकता के इतिहास पर परिचर्चा की गई. समूह की उपलब्धि के आधार पर क्रियाकलाप का मूल्यांकन किया गया एवं विजेता व उपविजेता के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की भी घोषणा की गई. क्रियाकलापों की समीक्षा विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार छात्रों के समक्ष रखें. इस अवसर पर शोभा कुमारी, शांति रानी, अंजलि एक्का, शबनम गोडसोरा, नीलम बाउरी, ओम प्रकाश कुम्हार, प्रियरंजन, कृष्ण चंद्र महतो, मदन लाल जेराय, ओम कुमार प्रजापति, सारिका कुमारी, सौरभ दुबे आदि उपस्थित रहे।

Kharsawan- Monthly activities were organized at Ashoka International School located in Kharsawan. Under the monthly activities, a painting activity was organized in the primary section, in which small boys and girls of the primary section painted pictures keeping in mind Independence Day, while in the middle and some sections, a group debate was organized on national unity. In the group debate competition, a competition was organized among the groups, on which various aspects of national integration and its positive and negative elements and the history of national integration were discussed. The activity was evaluated on the basis of the group’s achievement and the winner and runner-up as well as the best performance were announced. The activities were reviewed by the director of the school, Satyanarayan Pradhan. On this occasion, he put his views on national integration in front of the students. Shobha Kumari, Shanti Rani, Anjali Ekka, Shabnam Godsora, Neelam Bauri, Om Prakash Kumhar, Priyaranjan, Krishna Chandra Mahato, Madan Lal Jerai, Om Kumar Prajapati, Sarika Kumari, Saurabh Dubey etc were present on this occasion.
