*यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी पास करने के चक्कर में यात्रियों ने ट्रेन रोककर हावड़ा – मुंबई मुख्य मार्ग पर किया रेल चक्का जाम*
चक्रधरपुर :* दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने के कारण घंटों परेशान यात्रियों ने आखिर शुक्रवार को ट्रेन रोककर हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के सब्र का बाँध टूटा और शुक्रवार को ट्रेन लेट होने पर रेल चक्का जाम कर दिया. इस कारण से हावड़ा – मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है. मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन रोककर मालगाड़ी को पास किया जाता है इससे लगातार ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान रेल यात्रियों ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबांस में चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोक कर रेल चक्का जाम कर दिया है. यात्रियों के रेल चक्का जाम कर दिए जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप्प पड़ गया है.
Chakradharpur :* In the Chakradharpur railway division of South Eastern Railway, the troubled passengers finally blocked the Howrah-Mumbai main road on Friday after stopping the passenger train and passing the goods train. The patience of the passengers of Chakradharpur Railway Division was broken and on Friday, due to the delay of the train, the train was blocked. Due to this, the traffic on the Howrah-Mumbai main road has come to a complete standstill. According to the information received, the passenger train is stopped daily in Chakradharpur railway division and the goods train is passed, due to which the railway passengers, troubled by the frequent delay of trains, stopped the Chakradharpur Tata MEMU passenger train in Veerbans of Chakradharpur railway division and jammed the rail wheel on Friday. Is. The operation of trains has come to a standstill due to the blockade of the rail wheel by the passengers.
