Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आज लॉन्च होंगे Motorola और Xiaomi के नये मॉडल्स, कैमरा से लेकर बैटरी तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro+ and Xiaomi 17T: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि देश में दो जबरदस्त स्मार्टफोन एक साथ एंट्री करने जा रहे हैं। लोकप्रिय ब्रांड मोटोरोला (Motorola) और शाओमी (Xiaomi) अपने प्रीमियम डिवाइसेज Motorola Edge 70 Pro+ और Xiaomi 17T को आज भारतीय ग्राहकों के सामने पेश करेंगे। इन दोनों ही हैंडसेट्स में दमदार मीडियाटेक प्रोसेसर, प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम और 6500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिलेंगे।

जहां एक तरफ मोटोरोला का नया मॉडल अपने 144Hz रिफ्रेश रेट वाले कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP के पेरिस्कोप लेंस के लिए चर्चा बटोर रहा है, वहीं दूसरी तरफ शाओमी का फोन लाइका (Leica) ट्यून्ड कैमरों और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। यदि आप इस समय कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन दोनों ऑप्शंस पर नजर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों मोबाइल्स की खूबियां।

Motorola Edge 70 Pro+ में मिलने वाले फीचर्स?

  • डिजाइन और कलर्स: मोटोरोला ने अपने इस फ्लैगशिप फोन में सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा है, लेकिन इसके बैक पैनल पर नए टेक्सचर का इस्तेमाल किया है। यह हैंडसेट तीन खूबसूरत शेड्स— पैनटोन सिकोरे कॉफी (Pantone Chicory Coffee), पैनटोन स्टॉर्मी सी (Pantone Stormy Sea) और पैनटोन ज़िनफैंडेल (Pantone Zinfandel) में उपलब्ध होगा। इसके कॉफी वेरिएंट में यूनिक वुडन (लकड़ी जैसी) फिनिश दी गई है, जबकि बाकी दोनों ऑप्शंस में फैब्रिक और सैटिन टच मिलता है।
  • मजबूती (Durability): सुरक्षा के मामले में यह फोन काफी मजबूत है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, यानी गिरने पर भी यह आसानी से नहीं टूटेगा। इसके अलावा फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मौजूद है।
  • डिस्प्ले क्षमता: स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एक बड़ा AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 5200 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में OIS सपोर्ट वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का ही पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे 4K HDR10+ (60fps) क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • परफॉर्मेंस और रैम: तेज स्पीड के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम (MediaTek Dimensity 8500 Extreme) चिपसेट लगाया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें एडवांस्ड वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है।
  • बैटरी बैकअप: डिवाइस को पावर देने के लिए 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W की रैपिड वायर्ड चार्जिंग, 15W की वायरलेस चार्जिंग और साथ ही रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Xiaomi 17T के फीचर्स

  • डिजाइन: शाओमी का यह फोन फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आता है जो इसे काफी मॉडर्न और इन-हैंड फील को शानदार बनाता है। इसके पिछले हिस्से के निचले भाग में वर्टिकल स्टाइल में शाओमी की ब्रांडिंग की गई है। दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्लीन है। रियर में एक स्क्वायर शेप (चौकोर) कैमरा बंप मिलता है, जिसमें लाइका (Leica) ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा अरेंजमेंट और LED फ्लैश मौजूद है।
  • डिस्प्ले: विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *