खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम आयोजित
खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम खरसावां पंचायत सचिवालय में मनाया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली के बीच प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया सुनीता तापे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां शासन की जेड जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया गांवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इस व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती से प्रोत्साहित करना, ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका की सराहना, लोगों को स्थानीय स्वशासन के महत्व के प्रति जागरूक करना, पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करना और उन्हें मार्गदर्शन देना और ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों को साझा करना है। इस दौरान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, कृषि पदाधिकारी मानिक चंद्र महतो, ग्राम प्रधान खालिद खान, पंचायत सचिव दीपक उरांव, हेमलता पात्र, संजीव मंडल, देवव्रत सिंह, आश सराक, सुजीता दास, रीना होनहागा एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
