Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इसरो के प्रयास से वापस लौटी कंपनी सील करने आयी बैंक की टीम, 7 दिनों की मिली मोहल्लत

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया 4th फेज स्थित इंडिगो कंपनी के अंदर संचालित एवरेस्ट इंजीनियरिंग कंपनी के बैंक लोन लेने के पश्चात एनपीए होने की स्थिति में गुरुवार को बैंक प्रतिनिधि कंपनी सील करने पहुंचे। इ

स बीच आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम अध्यक्ष रूपेश कतरियार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच बैंक की टीम के साथ वार्ता कर 7 दिनों का मोहल्लत मांगी। घंटो चले वार्ता के बाद टीम मान गयीं। अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने मौके पर बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण कंपनी एनपीए हो गई थी और फिलहाल प्रोडक्शन कार्य भी बंद था। हालांकि सरफेसी एक्ट के तहत बैंक यह कार्रवाई करने पहुंची थी।

मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में गम्हरिया अंचल के निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं पुलिस में भी तैनात किए गए थे। सामान्य स्थिति एवं शांतिपूर्ण वातावरण में वार्ता होने के बाद टीम चली गयी. इस मौके पर इसरो की टीम में संदीप मिश्रा, विकास गर्ग ,समीर सिंह, अवनीत मुतरेजा, दिनेश जायसवाल, मुकेश शर्मा ,उत्तम कुमार, सौरभ चौधरी, पंकज झा, सरोज कांत झा, अशोक सतपति, सरोज नायक, राजीव शुक्ला, अनुराग पाठक, अरविंद तिवारी, इंद्रजीत सिंह सोखी ,विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *