Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एकलव्य विद्यालय तोर सिंदरी में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

एकलव्य विद्यालय तोर सिंदरी में बतौर मुख्य अतिथि चाईबासा के आईटीडीए के परियोजना निदेशक स्मृति कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सिकल सेल पर हम सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

मेडिकल टीम के द्वारा 200 छात्राओं का सिकल सेल की जांच की गई। खुंटपानी के चिकित्सा पदाधिकारी ने शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिभावकों को सिकल सेल के संबंध में जागरूक किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खूंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सिकल सेल एनीमिया से संबंधित बीमारी है यह बीमारी खून की कमी के कारण होती है यह कार्यक्रम 19 जून से 3 जुलाई तक रहेगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन महतो आसरा संस्था के सचिव शिवकर पुरती आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गीतांजलि पान उपप्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *