Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सारंडा में नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पांच आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

चाईबासा : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं द्वारा सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की तैयारी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के पुराने डम्प को ध्वस्त कर दिया। पांच आईईडी बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने विनष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए।

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक पुराने नक्सली कैंप का पता चला, जिसमें पांच शक्तिशाली आईईडी, दो डेटोनेटर, 18 जिलेटिन की छड़ें, चार से पांच किलोग्राम एएनएफओ (विस्फोटक), एक फ्यूज, 5.56 एमएम की एक गोली, लोहे का पाइप, 40–50 मीटर तार, बैटरियाँ, टिफिन बॉक्स, दो प्रेशर कुकर, सात मैगजीन पाउच, स्टील कंटेनर और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई।सभी बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *