Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां स्थित जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक

खरसावां: आज दिनांक 15/12/23 भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां स्थित जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी के जिला प्रवास निमित्त कार्यों का आबंटन करते हुए प्रभारी की नियुक्ति एवं उनके दायित्वों को सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर एवं जिला अध्यक्ष विजय महतो जी के निर्देश अनुसार तय हुआ।

इस प्रवास कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं का पंचायत एवं बूथ स्तर तक लाभुक बहनों के साथ बैठक कर उन्हे जागरूक किया जाएगा।

 


आज संपन्न हुए बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला महामंत्री तरु सिंह मुंडा, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता मिश्रा, कोल्हान प्रमंडल संयोजक लखी सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रेखा महतो, रीता दुबे, चामी मुर्मू, सूर्य देवी, दुलाल स्वासी, अभिषेक आचार्य एवं विवेक मोदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *