Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नाइजीरिया के राजा की गोली मारकर हत्या, महारानी को किया गया किडनैप

नयी दिल्ली : नाइजीरिया में एक फरवरी की रात महल में राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी और एक अन्य शख्स को किडनैप कर लिया गया। हथियारबंद लोगों ने महल में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदूकधारी कौन थे।महल में घुसकर वारदात को दिया अंजाममिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने गुरुवार की रात रिटायर सेना जनरल और राजा सेगुन अरेमू के महल पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने राजा, जिन्हें कोरो का ओलुकोरो उपाधि दी गई है, की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

देश में इमरजेंसी लगाने की मांगयह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए देश में इमरजेंसी की मांग की थी। लगभग 50 नागरिक समाज समूह यह चाहते थे कि राष्ट्रपति बोला टीनुबू यह ऐलान करें कि पिछले मई में उनके पदभार संभालने के बाद से 1800 से अधिक लोगों को किडनैप किया गया है।गवर्नर ने की हमले की निंदाक्वारा राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने कोरो के ओलुकारो की हत्या की निंदा करते हुए इसे घृणित अपराध बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंदूकधारियों को पकड़ लेंगे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।स्कूली बच्चों और शिक्षकों का अपहरणबता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अपहरणकर्ताओं ने एकिटी राज्य में पांच स्कूलों बच्चों और चार शिक्षकों को किडनैप कर लिया और उनकी रिहाई के लिए 100 मिलियन नायरा यानी 110,000 डॉलर की फिरौती की मांग की।

इसके अलावा, राजधानी अबूजा के बवारी उपनगर में बुधवार की रात एक सरकारी अधिकारी का भी अपहरण किया गया था।नाइजीरिया में बढ़ीं अपहरण की घटनाएंहाल के वर्षों में नाइजीरिया में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। बंदूकधारी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने बंदूकधारियों ने एक शख्स को उसकी छह बेटियों के साथ अपहरण कर लिया था। बाद में, फिरौती मिलने में देरी की वजह से एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *