Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ये विधायक नहीं गये हैदराबाद, फ्लोर टेस्ट 5 फरवरी को…

रांची : पूर्व CM हेमंत सोरेन बहुमत हासिल करने के दिन विधानसभा में मौजूद रहेंगे। रांची के विशेष जज दिनेश राय की कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। झारखंड के नये CM चंपई सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेंगे। कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को ED ने अरेस्ट किया था। फिलहाल उन्हें ED ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है।

इससे पहले पूर्व CM हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि राज्यपाल ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के लिये समय तय किया है। हेमंत अभी ED के रिमांड में है। इसलिये विधानसभा के विशेष सत्र में मौजूद रहने की अनुमति दी जाये। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखा। बीते 31 जनवरी की रात CM हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। बीते 2 फरवरी को चंपई सोरेन को नये CM के तौर पर शपथ दिलाई गई थी।

इसी रोज महागठबंधन ने अपने विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिये हैदराबाद भेज दिया। CM चंपई सोरेन का फ्लोर टेस्ट 5 फरवरी को होगा। खबर है कि CM चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह, बसंत सोरेन, प्रदीप यादव, चमरा लिंडा, सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और रामदास सोरेन हैदराबाद नहीं गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *