मतगणना के दिन, गोल्ड 200 और चांदी 800 रुपये सस्ता हुआ।
बाजार की मान्यता में परिवर्तन और युद्ध के विराम की संभावना के बाद, सुरक्षित निवेशों की मांग में कमी के कारण सोने की कीमत में गिरावट के साथ व्यापार शुरू हो गया। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 2,320 डॉलर प्रति औंस थी, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है।

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और भारत में मतगणना के बाद बनने वाली नई सरकार के स्वागत में बहुमूल्य पीली और सफेद धातु सोना-चांदी ने नरमी के साथ साष्टांग दंडवत किया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. हालांकि, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सोना 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, दिल्ली में चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

दिल्ली में सोना-चांदी सस्ता
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये गिरावट है. इसके अलावा, चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 30.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी. विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है. गांधी ने कहा कि बाजार की धारणा में बदलाव तथा गाजा में युद्ध विराम की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ.

वायदा कारोबार में भी सोना सस्ता
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 222 रुपये की गिरावट के साथ 71,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 222 रुपये यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 71,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,869 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,344.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.
वायदा कारोबार में चांदी में नरमी
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 516 रुपये की गिरावट के साथ 91,054 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 516 रुपये यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 91,054 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 24,391 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.34 डॉलर प्रति औंस हो गई.

Following a change in market sentiment and the prospect of a ceasefire, the price of gold began trading lower due to reduced demand for safe haven investments. The price of gold on Comex was $ 2,320 an ounce, which is six dollars less than the previous closing price.
Gold-Silver Price: The precious yellow and white metals gold and silver prostrated softly to welcome the fall in the prices of precious metals in the global markets and the new government to be formed after the counting of votes in India. According to HDFC Securities, gold fell by Rs 200 to Rs 72,450 per 10 grams in Delhi’s bullion market on Monday. However, in Friday’s trading session, gold closed at Rs 72,650 per 10 grams. At the same time, the price of silver in Delhi also fell by Rs 800 to Rs 92,900 per kg. In the last trading session it had closed at Rs 93,700 per kg.
Gold and silver cheaper in Delhi
HDFC Securities Senior Analyst – Commodity Saumil Gandhi said that the spot gold price (24 carat) in Delhi markets stood at Rs 72,450 per 10 grams, which is a decline of Rs 200 from the previous closing price. Apart from this, the price of silver also fell to $ 30.19 an ounce. In the last trading session it closed at $ 30.37 an ounce. In overseas markets, spot gold on Comex was trading at $2,320 an ounce, which is six dollars less than the previous closing price. Gandhi said gold started trading with a fall due to a change in market sentiment and lack of demand for safe haven assets following the possibility of a ceasefire in Gaza.

Gold becomes cheaper even in futures trading
Amid weak spot demand, speculators reduced the size of their deals, due to which the price of gold fell by Rs 222 to Rs 71,612 per 10 grams in futures trade on Monday. In the Multi Commodity Exchange (MCX), the price of the contract for delivery in the month of August fell by Rs 222, or 0.31 percent, to Rs 71,612 per 10 grams. 16,869 lots were traded in this. Market analysts said gold futures prices fell due to weak global trend. Globally, gold fell 0.06 percent to $ 2,344.30 an ounce in New York.
Silver softens in futures trade
On Monday, silver prices fell by Rs 516 to Rs 91,054 per kg in futures trade due to traders reducing the size of their deals amid weak spot demand. In MCX, the price of silver contract for delivery in the month of July fell by Rs 516 or 0.56 percent to Rs 91,054 per kg. In this, 24,391 lots were traded. Globally, the price of silver in New York rose by 0.33 percent to $ 30.34 an ounce.

