पूर्व विधायक सह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य कुणाल षाड़ंगी की पहल पर जेएससीए ने पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट किट भेंटकर किया प्रोत्साहित, कुणाल ने कहा- खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, खेल में करियर बनाकर नाम रौशन करें युवा
जमशेदपुर। पटमदा प्रखंड के पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम ने इस वर्ष की विजय बोस ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जीत हासिल की है। परंतु टीम के सदस्यों के पास बेहतर क्रिकेट किट नही होने के कारण सभी खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर गत माह टीम के सदस्यों ने पूर्व विधायक तथा जेएससीए के आजीवन सदस्य कुणाल षाडंगी से क्रिकेट किट के आभाव में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए क्रिकेट किट का आग्रह किया था।

वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने इस संबंध में जेएससीए से बात कर पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की क्रिकेट के प्रति रुचि और उनके प्रदर्शन को देखते हुए वादा किया था कि वे शीघ्र ही बेहतरीन क्रिकेट किट टीम को उपलब्ध करवाएंगे। सोमवार को पटमदा प्रखंड के दौरे के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिमा को निखारने के उद्देश्य से जेएससीए द्वारा प्रदत्त क्रिकेट किट पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम के कप्तान सुभम नाग को भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त की। कुणाल षाडंगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रति प्रोत्साहन का का हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। भविष्य में भी उभरते हुए खिलाड़ियों को जेएससीए की ओर से यथासंभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

कुणाल षाड़ंगी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट किट से अब खिलाड़ियों को प्रतिदिन के अभ्यास में मदद मिलेगी, उन्होंने पटमदा के सभी युवा खिलाडियों को भी बधाई दी। वहीं, पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम ने पूर्व विधायक एवं जेएससीए के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्रिकेट किट मिलने से हमारे हौसले और भी बढ़ गए है।इस दौरान भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, पटमदा ब्लॉक क्रिकेट टीम के कप्तान सुभम, राहुल, प्रदीप, कपिल, विश्वजीत, सागर, गौतम, ज्योति, जयंत, हरीश, पिंटू, आशीष, मानस, विशाल, विवेक, आकाश श्
On the initiative of former MLA cum life member of Jharkhand State Cricket Association, Kunal Shadangi, JSCA encouraged the Patmada block cricket team by gifting it an international level cricket kit, Kunal said – there are immense possibilities in the field of sports, youth should make their name famous by making a career in sports.
Jamshedpur. Patmada Block Cricket Team of Patmada Block has performed brilliantly in the entire tournament of this year’s Vijay Bose Trophy and won the final match. But due to the team members not having better cricket kit, all the players were facing a lot of difficulties in practicing. Regarding this, last month the team members informed former MLA and life member of JSCA Kunal Shadangi about the problems being faced due to lack of cricket kit and requested for a cricket kit. Meanwhile, Kunal Shadangi, after talking to JSCA in this regard, had promised that in view of the interest of the players of Patmada Block Cricket Team towards cricket and their performance, he would soon provide the best cricket kit to the team. During the tour of Patmada block on Monday, Kunal Shadangi expressed his best wishes by presenting the cricket kit provided by JSCA to the captain of Patmada block cricket team, Subham Nag, with the aim of encouraging the players towards cricket and enhancing their image. Kunal Shadangi said that every possible effort will continue to promote cricket in rural areas. In future too, JSCA will try to provide as much help as possible to the emerging players. Expressing hope, Kunal Shadangi said that the modern and international cricket kit will now help the players in their daily practice, he also congratulated all the young players of Patmada. At the same time, Patamada Block Cricket Team expressed gratitude towards the former MLA and JSCA and said that our morale has increased further after getting the cricket kit.
