Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : चिल्कु के माता आकर्षिणी दरबार में आखान पूजा सह मेला 15 व 16 जनवरी को

खरसावां प्रखंड अंतर्गत चिलकु गांव स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता आकर्षिणी देवी के दरबार में मुख्य पुजारी श्री नारायण सरदार की अध्यक्षता पर एक बैठक की गई। बैठक में वार्षिक आखान पूजा सह मेला को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु कई विंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 12 जनवरी शुक्रवार को बुरु माघे, 14 जनवरी रविवार को मकर पूजा ,15 एवं 16 जनवरी को आखान पूजा सह मेला करने का निर्णय लिया गया । बैठक में मुख्य पुजारी ने बताया कि पूजा परंपरा के अनुसार आगामी दिनांक 10 से 12 जनवरी तक माता आकर्षिणी देवी का पूजा बंद रहेगा। 13 जनवरी से श्रद्धालु पुनः दरबार में पूजा अर्चना कर सकेंगे। बैठक में आखान पूजा मद्देनजर दरबार में पिकनिक मनाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

बैठक में कहा गया कि आखान मेल में दुकान लगाने के लिए दुकानदार आगामी 12 जनवरी को सुबह 10 बजे समिति से संपर्क कर अपना जगह सुनिश्चित कर लेंगे। माता आकर्षिणी के वार्षिक आखान पूजा में खूंटी लोक सभा क्षेत्र के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा, खरसावां विधान सभा क्षेत्र के विधायक माननीय दशरथ गागराई, सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी, खरसावां के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। । बैठक में मुख्य रूप से खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ,चिल्कु के मुखिया सविता मुंडारी, शिमला मुखिया विशु लाल मांझी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, ग्राम प्रधान हरमोहन महतो, वन समिति के अध्यक्ष मनोज सरदार, माता आकर्षिणी पूजा सह मेला संचालन समिति के सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव ,पुजारी जय सिंह सरदार ,अगस्ति सरदार गोविंद सरदार, समाजसेवी डॉ जगदीश प्रसाद महतो, घनपत महतो देवीदत्त प्रधान, हेमसागर प्रधान, विपिन कैवट ,शंकरी सिंहदेव ,उदित सिंहदेव ,दुशासन राउत, शिवशंकर हेम्ब्रम, मोहनलाल हेंब्रम ,कार्तिक नायक, मधुसूदन सरदार, शत्रुघ्न सरदार, शांतनु सरदार ,दिवाकर सरदार ,शंभू मंडल मनोरंजन महतो, मंटू राय समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *