Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मंत्री दीपक बिरूवा के पहल पर सदर अस्पताल में मरीजों के लिए लगाए गए अतिरिक्त 10 बेड, सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने मंत्री से की थी पहल करने की मांग

चाईबासा :- सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के काkरण इलाजरत मरीजों के बेड फुल हो जाने से स्ट्रक्चर एवं जमीन पर इलाज होने व जमीन पर सलाइन चढ़ाए जाने के मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण व परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा को इसकी जानकारी दी थी। तथा मरीजों को होने वाली परेशानियों व समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था।वही मंत्री श्री बिरूवा के पहल पर सदर अस्पताल चाईबासा में मरीजों के लिए अतिरिक्त 10 बेड इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध कराए गए हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *