Amarnath Yatra Tips: अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए।
Amarnath Yatra Tips: अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आपके लिए कुछ ट्रैवल टिप्स हैं।

अमरनाथ यात्रा के ट्रेक की विशेषता यह है कि यह बहुत ही कठिन है और यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इस साल का पहला जत्था शनिवार को रवाना हो चुका है, जिससे यात्रा शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो निम्नलिखित ट्रेवल टिप्स को ध्यान में रखें।
पहले से डाल लें ये आदत
अगर आप अमरनाथ की यात्रा के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले से ही रोजाना चलने की एक प्रैक्टिस बना लें, क्योंकि अगर आपको रोजाना चलने की आदत नहीं है तो अचानक से चलने पर आपको कई तरह की मुश्किलें हो सकती हैं.
इन चीजों को करें पैक
अमरनाथ यात्रा के लिए सबसे पहले सही कपड़ों की पैकिंग करें। अपने साथ थर्मल इनर, स्वेटर, और विंड चीटर जैकेट जरूर रखें। साथ ही सिर और कानों को धकने के लिए ऊनी टोपी भी लें, क्योंकि वहां ठंड काफी बढ़ जाती है। अगर वहां बारिश हो जाए तो छाता और रेनकोट भी साथ रखें। ट्रिप के लिए आरामदायक और अच्छे ग्रिप वाले जूते खरीदें, क्योंकि इस ट्रेक की चढ़ाई में चप्पल या हील्स पहनना अनुचित हो सकता है।

खाने के लिए रखें ये चीजें
यात्रा के दौरान कुछ हेवी न खाकर अपने साथ खाने के लिए कुछ हल्का फुल्का जरूर रखें, विशेष तौर से ऐसी चीजें रखें जिन्हें खाने से आपको एक अच्छे समय तक भूख न लगे जैसे कि गुड़, या प्रोटीन बार.
दवाइयां जरूर करें कैरी
अमरनाथ यात्रा के दौरान, अपनी मेडिकल जरूरतों को गलती से भी न भूलें, अगर आप किसी बिमारी से जूझ रहे हैं तो पर्याप्त मात्रा में उसकी दवाइयां रखें, इसके अलावा खास तौर से सर्दी, बुखार और बॉडी पेन की दवाइयां जरूर रख लें क्योंकि यात्रा के दौरान आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.,
ये चीजें हैं जरूरी
अमरनाथ यात्रा के दौरान, आपको नेटवर्क की समस्या हो सकती है इसलिए एक पोस्टपेड सिम अपने साथ जरूर रखें, साथ ही पर्याप्त मात्रा में कैश रखें क्योंकि वहां आपको ऑनलाइन पेमेंट या एटीएम की सुविधा मिलना काफी मुश्किल है.

Amarnath Yatra Tips: If you are planning to visit Baba Barfani by going on Amarnath Yatra this year, then here are some travel tips for you.
The specialty of the Amarnath Yatra trek is that it is very difficult and challenging for the travelers. This year’s first batch left on Saturday, marking the beginning of the journey. If you are also planning for this trip, then keep the following travel tips in mind.
Develop this habit in advance
If you are planning to go for Amarnath Yatra, then make a practice of walking daily in advance, because if you are not in the habit of walking daily, then you may face many problems if you start walking suddenly.
pack these things

First of all, pack right clothes for Amarnath Yatra. Be sure to keep thermal inner, sweater, and wind cheater jacket with you. Also take a woolen cap to cover your head and ears, because the cold increases a lot there. If it rains there, keep an umbrella and raincoat with you. Buy comfortable and well-grip shoes for the trip, as wearing slippers or heels may be inappropriate to climb this trek.
Keep these things to eat
During the journey, do not eat anything heavy and keep something light to eat with you, especially keep such things which will not make you feel hungry for a long time like jaggery or protein bar.

Be sure to carry medicines
During Amarnath Yatra, do not forget your medical needs even by mistake, if you are suffering from any disease then keep medicines for it in sufficient quantity, apart from this, keep medicines especially for cold, fever and body pain because during the journey, During this time you may have to face these problems.
These things are important
During Amarnath Yatra, you may face network problems, hence keep a postpaid SIM with you and also keep adequate amount of cash because it is very difficult to get online payment or ATM facility there.

