Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर एवं आवश्यक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

खरसावां प्रखंड के संसाधन केंद्र में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024_25 के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर एवं आवश्यक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर में विभिन्न गांव से 3 से 18 आयु वर्ष के पहुंचे 60 दिव्यांग बच्चों द्वारा निबंधन कराया गया जिसकी जांच एलिम्की भुवनेश्वर से आई डॉ प्रिया वर्मा, डॉ आलोक साहू, एवं डॉ राजेश कुमार द्वारा की गई इसमें से दिव्यांग उपकरणों के लिए 35, दिव्यांग बच्चों को जांच में चिन्हित बच्चों को अगले जांच शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किए जाएगें। वही 15 दिव्यांग बच्चों के बीच सपोर्टिंग उपकरण प्रदान किए गए। शिविर का उद्घाटन खरसावां प्रमुख मनेदू जामुदा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया।

मौके पर जामुदा ने कहा कि दिव्यांग ता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांग होने के बाद भी थके नहीं। दुनिया को बताएं कि दिव्यांग ता आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं वहीं सिंह ने कहा कि समाज को अपने सकीणे मानसिकता का त्याग कर दिव्यांग बच्चों को सबल बनाने के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। इनके प्रयास से दिव्यांगों का जीवन भी विकास के पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगा इस दौरान एक ट्राई साइकिल, चार बच्चों को व्हीलचेयर, एक जूता, तीन कान की मशीन आदि दिव्यांग बच्चों को प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *