Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंतिम श्रावणी सोमवारी को प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में लगी रही भक्तों की लंबी कतार, हजारों भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

सरायकेला: प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर सरायकेला में प्रत्येक वर्ष की भांति अंतिम श्रावणी सोमवारी में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में 49वां वार्षिक सार्वजनिक विशाल भंडारा में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के सदस्य सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि बाबा बुद्धेश्वर नाथ का मंदिर काफी पुराना सालों भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है बाबा के दर्शन से ही भक्तों के मनों की मुराद पूरी होती है।

अंतिम सोमवारी के भंडारे में हजारों शिव भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण किया मौके में पुजारी असित दास, घटो दास, रिषु दास, मनोज कुमार चौधरी अभिषेक चौधरी संजय कुमार अग्रवाल कैलाश चेतानी हेमकांत मंडल प्रहलाद साहू विक्की साहू लड्डू चौधरी उज्जवल सामल सुदर्शन मोदक एवं काफी संख्या में बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *