Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राम मन्दिर व रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर मुरुप के हरि मन्दिर में धार्मिक ग्रंथ रामायण की हुई पूजन

महालिमोरूप:: अयोध्या के श्री राम मंदिर व रामलला की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गाँव स्थित हरि मंदिर प्रांगण में पुजारी श्रवण दास के द्वारा हिंदुओं की धार्मिक ग्रंथ “रामायण” की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपवास रहकर भागवान राम की पूजा अर्चना की। शाम को राम भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से दीया जलाया गया।

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया । इससे पूरा गाँव भक्तिमय हो गया। राम भक्तों ने पुरुषोत्तम राम के जय जयकार लगाए। इस उद्धघोष से दिन भर गाँव गूंजता रहा। मन्दिर समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को खीर खिचड़ी खिलाया गया। मौके पर विप्रोसेन प्रधान, अजीत प्रधान, गोरा चांद हो,आनंद प्रमाणिक , रंजीत प्रधान, ठाकुर प्रधान, चित्रसेन प्रधान, हेमसागर प्रधान समेत सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित थे।

On the occasion of the consecration of Shri Ram Lala, the atmosphere in the entire Adityapur area was full of religious devotion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *