खरसावां के बड़ाचिरू पंचायत भवन में सामुदायिक शिक्षण संसाधन केंद्र का उद्धघाटन
आज दिनांक 22-01-2024 कों प्रखंड खूंटपानी बड़ाचिरू पंचायत भवन में एस्पायर संस्था और बड़ाचिरू सी ई आर सी कमिटी द्वारा समुदाय कों सहयोग और तकनिकी शिक्षा से जोड़ने के पहल कों लेकर बड़ाचिरू पंचायत भवन में सामुदायिक शिक्षण संसाधन केंद्र का उद्धघाटन समरोह आयोजित कि गयी थी। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा ज़ी, जिला परिषद श्रीमती यमुना तियु, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री राजलक्ष्मी, पूर्व-मुखिया रामचंद्र ज़ी, समाजसेवी श्रीमान बिरसा तियु ज़ी ने भाग लिया और कों सफल बनाया। इसके आलावा प्रखंड से मुंडा, मानकी, युवा, महिला समूह, आंगनबाडी दीदियों, विद्यालय बच्चें और अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम कि शुरुआत प्रखंड प्रमुख ज़ी द्वारा मुख्य गेट का फीता काटकर किया गया। जिसके बाद सभी आये हुए अथितियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके बाद युवाओं द्वारा अथितियों कों पुष्प गुच्छा, तिलक और बैच लगाकर सम्म्मान किया गया। सम्मान के बाद सी ई आर सी कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय का फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया।सामुदायिक शिक्षा संसाधन केंद्र का उद्देश्य बताते हुए जिला से उपस्थित श्रीमान वेंकेट रमन ने बताया कि आज शिक्षा से ही हम बेहतर जीवन पा सकते हैं और समुदाय को तकनिकी शिक्षा से जोड़ना बहुत जरूरी हैं। इसलिए संस्था का प्रयास हैं हमारे बच्चों, अभिभावक और सामुदाय कों यह लाभ मिलना चाहिए इसलिए यह प्रथम प्रयास किया जा रहा हैं।

जिसके बाद आये हुए मुख्य अथिति प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा ज़ी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों कों सराहा और शिक्षा पर विशेष बाल देते हुए कहा कि बच्चों कों बेहतर शिक्षा मिलना ही चाहिए और इसके लिए हम सभी कों मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने सामाजिक बुराइयों के विषय में बताते हुए कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के साथ हो रहे घटनाये और नाशपन जैसे समस्याओ कों हमें जड़ से मिटाना हैं।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।
Inauguration of Community Learning Resource Center in Badachiru Panchayat Bhawan of Kharsawan.
