आदित्यपुर थाना रोड में सभी दुकानदारों के सहयोग से राम उत्सव मनाया गया
आदित्यपुर शेर ए पंजाब चौक के नजदीक आदित्यपुर थाना रोड के सभी दुकानदारो के सहयोग से श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम महोत्सव का भव्य रूप से अयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी दुकानदार और बहुत सारे भक्त उपस्थित रहे। इससे पूरा थाना रोड भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपवास रहकर भागवान राम की पूजा अर्चना की। शाम को राम भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से दीया जलाया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। राम भक्तों ने पुरुषोत्तम राम के जय जयकार लगाए। इस उद्धघोष से दिन भर पूरा चौक गूंजता रहा।इस अवसर पर सभी दुकानदार उपस्थित रहे।
Ram Utsav was celebrated with the cooperation of all the shopkeepers in Adityapur Police Station Road.
