राजनगर प्रखंड के सामाजिक संगठन चापड़ा के द्वारा एक दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय सरदार , विशिष्ट अतिथि डुमरडीहा पंचायत के मुखिया श्री निमाई सोरेन एवं ग्राम प्रधान चापड़ा के श्री महेंद्र सिंह सरदार तीनों मिलकर फुटबॉल को किक मार कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया। फायनल खेल में विजय स्पोर्टिंग क्लब पोटका एवं सरदार स्पोर्टिंग क्लब चापड़ा के बीच हुआ। खेल में बराबर होने पर प्लेंटी किक से प्रथम विजेता विजय स्पोर्टिंग क्लाब पोटका और उपविजेता सरदार स्पोर्टिंग क्लाब चापड़ा । जिसे प्रथम विजेता को 15000 रुपए और उपविजेता को 10000 रुपये का अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत किया गया।

फुटबॉल प्रदर्शन को देखने लिए हजारों दर्शकगण पहुंचे थे। मुख्य अतिथि श्री संजय सरदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है खेल के दौरान करियर पर फोकस करें खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है। सफल संचालन के लिए कमेटी के सदस्यगण महावीर सरदार , भारत सरदार, विजय सरदार, सुदाम सरदार एवं सभी ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
