Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर थाना क्षेत्र मुरुमडीह पुल से टकरा कर दो बाइक सवार युवक पुल के नीचे गिर गए।

राजनगर प्रखंड के राजनगर थाना क्षेत्र मुरुमडीह पुलिया से टकराकर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवक पुलिया के नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवकों को बाहर निकला गया और राजनगर सीएचसी ले जाया गया जहां से एक युवक जिसका नाम राजू टुडू बताया जा रहा है उसका पैर टूटने की वजह से एमजीएम रेफर कर दिया गया है ,

अन्य घायल का नाम समीर हांसदा दोनों राजनगर के टांगरानी के रहने वाले बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक संख्या जेएच 05 सीडब्ल्यू – 138 9 से चाईबासा से राजनगर की ओर लौट रहे थे तभी मुरूमडीह पुलिया से गुजरने के दौरान बाइक अनियंत्रण हो गया है और दोनों युवक बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गए , इधर सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *