Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला: काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ कोल्हान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर एमए में नामांकन के लिए पुन: पोर्टल खोलने की मांग की है।

सरायकेला: काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ इकाई द्वारा सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर एमए में नामांकन के लिए पुन: पोर्टल खोलने की मांग की है। छात्र संघ द्वारा बताया गया कि काशी साहू महाविद्यालय जिला मुख्यालय का एकमात्र डिग्री कॉलेज है जहां सुदूरवर्त्ती क्षेत्र के छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते है।

एमए में नामांकन के लिए काफी कम समय मिलने के कारण कई छात्र छात्राएं नामांकन से वंचित है और कई विषयो में नामांकन भी काफी कम हुआ है। छात्र संघ ने एमए में नामांकन के लिए पुनः पोर्टल खोलने का आग्रह किया है। मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो,सचिव लक्ष्मण महतो,रोशन महतो,गणेश प्रमाणिक,परदून महतो व शशि महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *