खरसावां विधानसभा के रंगामाटिया में एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड,गम्हरिया,पंचायत चमारू,गाँव रंगामाटिया में एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, फुटबॉल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रकाश महतो ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया।

फाइनल खेल जूनियर बॉयज सिमलबेरा वर्सिज कपाली एफसी के बीच खेला गया, फाइनल खेल बराबर होने के कारण पेनल्टी शूटआउट किया गया, पेनल्टी शूटआउट के द्वारा भी बराबर हुआ, कमेटी के द्वारा फाइनल मैच चितपट के द्वारा फैसला किया गया, विजेता टीम रही जूनियर बॉयज सिमलबेरा, उपविजेता कपाली एफसी, तीसरा स्थान सगुन सरना एफसी चौथा स्थान रापज एफसी , विजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरा स्थान भेड़ा देकर पुरस्कृत किया गया। चौथा स्थान भेडा देकर पुरस्कृत किया गया।खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है।

खेल के दौरान कैरियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है । और सभी ग्रामीणों को माघबुरु बोंगा पाता पर्व की शुभकामनाएं दीये। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष केशव सिंह सरदार लालटू महतो,सचिव जय नारायण सरदार लक्ष्मी नारायण महतो कोषाध्यक्ष सहदेव बारिक जितेन महतो, संरक्षक रमेश चंद्रमा महतो, जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी साथी सहानंद महतो ,किशोर महतो ,प्रवीण महतो ,महेश महतो, रमेश महतो, मित्र भानु महतो, ललित महतो, मगरू महतो, ललिन महतो, हरेंद्र नाथ महतो, धनंजय महतो, विनीत बोदरा, रमेश बोदरा, राजकुमार जमुदा,कमिटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
