झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन, ठनका और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
रांचीi : राजधानी रांची में आज दिनभर धूप-छांव होते रही। शाम में रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में मेघ गर्जन, ठनका और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दौरान हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क व सुरक्षित रहे। इस दौरान खेतों में न जाये। पेड़ों और बिजली के खंबों के नीचे न खड़े हो। आगामी 21 मार्च तक झारखंड के कई जिलों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम साफ हो सकता है। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन सर्कुलेशन का असर है।
