Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वदेशी मेला के सभागार में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : स्वदेशी मेला के सभागार में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया था।पहले नर्सरी से क्लास 2 तक जिन्हें उनकी इच्छा अनुसार चित्र बनाने को कहा गया था। दूसरे ग्रुप क्लास 3 से 5 तक को ग्रामीण भारत या पर्यावरण को लेकर चित्र बनाने को कहा गया था। ग्रुप सी में क्लास 6 से क्लास 8 तक के बच्चों को शामिल किया गया था और उन्हें भारत के पारंपरिक उद्योग के बारे में चित्र बनाने को कहा गया। क्लास 9 और उसके ऊपर को विकसित भारत के बारे में चित्रांकन करने को कहा गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों को उत्साहित करने हेतु कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह सदस्य खादी ग्राम उद्योग भारत सरकार उपस्थित थे और सभी चित्रों को जज करने के लिए तन्मय झा उपस्थित थे। चित्रांकन का परिणाम मेले के समापन 21 मार्च को घोषित किया जाएगा। वहीं आइडिया पिच प्रतियोगिता में कई नए स्टार्टअप आये जिन्होंने कई अच्छे बिज़नेस के आइडियाज दिए जैसे एक्सीडेंट के केस में मूवेबल चेचिस से चालक की जान बचाने का आईडिया, पैदल चल कर रोज का 30 मेगावाट बिजली उत्पन्न करना और देश के स्कुलों की डायरी को एक प्लेटफॉर्म पर लाना जैसे आइडियाज सामने आए। प्रतियोगिता के संयोजक वर्कर्स कॉलेज के प्रोफ़ेसर अमर कुमार रहे। सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में हास्य कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण पद्मश्री विजेता डॉ सुरेंद्र दुबे, दिल्ली की खुशबू शर्मा और बनारस के अनिल चौबे जी रहे।

उनका स्वागत मेला संयोजक अशोक गोयल , मंच के अखिल भारतीय सह संघर्षवाहिनी प्रमुख बन्दे शंकर, खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी भारत के चेयरमैन मनोज सिंह, मेला सह संयोजक अमित मिश्रा और सीबीएमडी के निदेशक मंजू ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *