गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान
गो फर्स्ट एयरलाइन ने फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है। लोग इधर-उधर अपने पैसों और अपनी उड़ान के बारे में पता करने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां तक कि उन्हें विकल्प भी नहीं दिया जा रहा है कि वे किसी अन्य फ्लाइट से यात्रा कर सकें। यात्री हरेंद्र सिंह ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमदाबाद जाना था, जिसके लिए सुबह 3 बजे मेरठ से निकले थे। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है।

GoFirst Airline has closed its bookings for May 3, 4 and 5 due to acute shortage of funds. The sudden cancellation of GoFirst flight has increased the difficulties of the passengers. Passengers who have booked tickets have also expressed their displeasure. People are roaming here and there to know about their money and their flight, but no one is giving them the correct information. Even they are not being given the option to travel by any other flight. Passenger Harendra Singh also expressed anger. He said that he had to go to Ahmedabad, for which he left Meerut at 3 am. After coming here I came to know that the flight has been cancelled.
