राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अमलातोला के ग्रामीण राशन डीलर से परेसान, उपायुक्त को दिया आवेदन
खरसावां
राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अमलातोला के राशन कार्डधारीयों का राशन डीलर
बुद्धदेशवर सोरेन के द्वारा ग्रामीणों से अप्रैल माह का ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा कर उक्त माह का राशन वितरण नहीं किया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीण राशन डीलर से परेसान होकर जिला के उपायुक्त को सिंहभूम चाईबासा की सांसद श्रीमती कोड़ा के खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि रूईदास चाकी के नेतृत्व में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि कोविड के समय PMGAY योजना के ताहत मिलने वाली फ्री राशन का भी चावल,गेंह,नमक आदि राशन का अलग अलग ई-पॉश करना पड़ रहा बोलकर डीलर ने खूब कला बाजारी की है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र होने का फायदा उठाया साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में गुजर बसर कर रहे हैं। लोगों को जानकारी का अभाव के के कारण डीलर का मनमानी और बढ़ जाती है। मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा,जिला अध्यक्ष मुकेश मूँदुईया,कोल्हान संयोजक सोशल मीडिया प्रकाश महतो,पंचायत समिति सदस्य जोनबनी जितराय हांसदा,दुर्गा चरण मरडी,कर्मचांद मरडी,अनिल महतो,महेश महतो,महेंद्र महतो,विश्व विजय मारडी,रोहित महतो,हीरा मारडी,मनसा महतो सचिन महतो,लक्ष्मण महतो,शिबू महतो,नीलकंठ महतो आदि ग्रामीण मौजूद थे ।
