Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सेना के साथ मिलकर काम करेगी पतंजलि, दोनों के बीच साइन हुआ MoU

योग, वेलनेस और आयुर्वेद को लेकर पतंजलि योगपीठ और भारतीय सेना के बीच एक MoU साइन हुआ है.इस MoU को साइन करते वक्त पतंजलि ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना पतंजलि के लिए गौरव की बात है.मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और इंडियन आर्मी के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे. इसमें जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणी, जीओसी उत्तर भारत क्षेत्र लेफ्रिटनेंट जनरल आर.सी. तिवारी, मुख्यालय 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप के ब्रिगेडियर अमन आनंद और मेजर विवेक जैकब थे.अब पतंजलि और भारतीय सेना के बीच योग, वेलनेस और आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर सहमति बन गई है.

इससे सैनिकों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग और आयुर्वेदिक दवाओं के लिए रिसर्च जैसे कई कार्यों में मदद मिलेगी.आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय सेना के साथ मिलकर काम करना पतंजलि के लिए बहुत गर्व की बात है. हम इस कार्य को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *