कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र बारुहातु में मानसी परियोजना तहत खुला प्रसूति प्रतीक्षालय, विधायक दशरथ गागराई, एवं सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र बारुहातु स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी परियोजना प्रसूति प्रतीक्षालय खुला जिसका विधि वत उद्घाटन खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ल , सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा के द्वारा किया गया मौके पर गागराई ने कहा कि कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सली पहाड़ी क्षेत्र में प्रसूति प्रतीक्षालय खोलने का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र से माताओ ओर शिशुओं के बीच मृत्यु दर की कम करना है


नए जन्म प्रतीक्षा गुह से समुदायों के दूर दराज के इलाका मैं सीधे तौर पर कुचाई के बारुहातु, रीलाहातु, गीमेयाडीह, रुगुडीह क्षेत्र के 2000 लोगों और अप्रत्यक्ष रूप से 10000 ग्रामीणों को लाभ होने की उम्मीद है उद्घाटन में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार जो, जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाटा स्टील फाउंडेशन सौरव राय, डॉक्टर सुजीत कुमार मुर्मू, अनूप सिंह देव मंगल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे
