Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गतत तुडियाग गांव में विवादित सरकारी भूमि का मामला फिर गरमाने लगा है

जिला प्रशासन ने सरकारी मापदंडों के आधार का हवाला देते हुए खरसावां के मौजा जीजीडीह थाना न116, खाता न415, प्लॉट नं 898 , रकवा_3 , 49, एकड किस_ टुगरी भुमि अनावाद बिहार सरकार वर्तमान झारखंड सरकार की सरकारी भूमि को बंदोबस्त रद्द कर दी थी साथ उक्त सरकारी भूमि का किसी तरह के बिक्रय या कब्जा नहीं हो इसके लिए साइन बोर्ड लगा दिया गया था इसके बावजूद उक्त सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से गुरुवार को कुछ लोग हल जीत रहे थे। सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए खरसावां के तुडियाग के ग्रामीणों ने खरसावां अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी कुमारी शीला उरांव से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि खरसावां के मौजा जीजीडीह के तुडियाग में सरकार द्वारा सरकारी जमीन पर साइन बोर्ड लगाया गया है उक्त साइन बोर्ड में लिखा गया है कि खरसावां के किसी टुगरी भुमि अनावाद बिहार सरकार वर्तमान झारखंड सरकार के खाते की भूमि है उपरोक्त वर्णित सरकारी भूमि है इसका क्रिया विक्रय अवैध निर्माण अतिक्रमण किसी के द्वारा की जाने का प्रयास किया जाता है तो उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधि समस्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ की सौपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए तुडियाग गांव के मोचीराम महती , जितेन महती, सुनील महतो शैलेश महतो मनोज महतो , अनीज महती, किशोर महतो संजीव महतो कालीचरण महतो विक्रम महतो, लविन महती ने अवैध रूप से हल जीत रही है यह वर्तमान में फुटबॉल मैदान है। इस पर ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई करने की मांग की अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से तुलसी महती, जयप्रकाश महतो, पंकज गागराई, मिथनु महती, ठाकुर महती, राजेश महतो राजू महतो, चामटु महती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *