राजनगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न , शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील
राजनगर थाना में होली के मद्देनजर गुरुवार को अंचलाधिकारी हरीश चन्द्र मुंडा की अध्यक्षता शांति समिति के बैठक हुई , बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ मलय कुमार , थाना प्रभारी अमित कुमार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे , बैठक में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई , इस दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई , इस दौरान बिडीओ मलय कुमार ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी को उनकी सहमति के बगैर रंग न लगाएं , उन्हें सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का प्रसार न करने की अपील की , कोई भ्रामक सूचना है तो प्रशासन से इसकी पुष्टि अवश्य कर ले , वही सीओ हरिश चन्द्र मुंडा ने भी लोगों से आपसी सहमति और समन्वय से होली का त्योहार खुशहाली से मनाने की बात कही । थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि होली में पुलिस लगातार गश्ती करती रहेगी , हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी , उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली के त्यौहार मनाने की अपील की । बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा , हीरालाल सतपथी , नेम्बू प्रधान , सोमनाथ गोप , नारायण महतो, उज्जवल मोदक , श्याम टुडू , मुखिया राजो टुडू , अनंत साहू , अजय गोप आदि उपस्थित थे।
