Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आमदा ओपी में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक


खरसवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदा ओपी में गुरुवार को होली पर्व को लेकर प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.ओपी प्रभारी श्री कुमार ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली भाईचारा स्थापित करने का त्यौहार है.कहा की संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी. कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अभिलंब ओपी को सूचना दे.मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो,सुधीर मंडल,प्रधानमाटी सोय,लक्ष्मी नारायण प्रधान, राजेश महतो,भरत बोदरा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *