PM ने हाथी को खिलाया गुड़, लिया आशीर्वाद
PM मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर थे। पहले वह यहां प्रसिद्ध रंगनाथस्वामी मंदिर गये। वहां दर्शन किए। इसके बाद अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिला आशीर्वाद लिया। यह मंदिर तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में है। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। फिर रामेश्वरम के पवित्र अग्नि तीर्थम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शाम में यहां रामायण पाठ और संध्या आरती के भी हिस्सा बने। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM देश के प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेक रहे है।
