Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

क्रिकेट जगत के इन सितारों को मिला न्योता…

क्रिकेट खेल जगत के सितारे सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, रवींद्र जड़ेजा और रोहित शर्मा को न्योता दिया गया है। इन्हें 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजा गया है। वहीं, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है।

शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों और अभिनेता, राजनेता और उद्योगपति को भी न्योता भेजा गया है। वैसे, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन हस्ती इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *