Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी…

नई दिल्ली-अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी की गई है। एडवाइजरी में मीडिया को भ्रामक समाचारों से बचने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में लिखा गया है कि कोई भी ऐसी खबरें प्रकाशित एवं प्रसारित न की जाएं,

जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो।मंत्रालय के मुताबिक प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जनता से संबंधित मामलों में प्रकाशित होने वाली जानकारी तथ्यात्मक रूप से सटीक हो और धार्मिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाली न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *