Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में बादल छंटने के बाद बढ़ी ठंड, येलो अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची में आज धूप फीकी रही। राज्य में बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ी है। बीते 2-3 दिनों से पूरे झारखंड को कोहरे की चादर ने लपेट लिया है। कोहरे को लेकर 22 और 23 जनवरी को रांची मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से बीते कल भी रांची से कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई, तो कई अपने समय से देरी से पहुंची। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। बादल छंटने से ठंड और बढ़ेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अगले 5 दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। बीते कल राजधानी रांची में 2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *