ED की पूछताछ के बाद गरजे CM हेमंत सोरेन, बोले- न झुके हैं, न झुकेंगे
शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। इसके ठीक बाद CM आवास से पैदल ही निकल गए हेमंत सोरेन।शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की।

इसके ठीक बाद CM आवास से पैदल ही निकल गए हेमंत सोरेन।उत्साह में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखेजनता के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्रीउन्होंने साहसिक तेवर दिखाए। LPN शाहदेव चौक पर कार्यकर्ताओं से मिले। उनका हौसला बढ़ाया। कार्यकर्ताओं से कहा, सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं। हम न कभी झुके हैं, न झुकेंगे, न डरे हैं और न डरेगे।उत्साह में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखेउन्होंने जोर देकर कहा हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा। ये वादा करता हूं। जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे, लेकिन झूकेंगे नहीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट से वापस CM हाउस चले गए। CM के संबोधन के बाद उत्साहित जेएमएम कार्यकर्ताओं ने LPN सहदेव चौक पर पटाखे फोड़े।
