Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के मुरुमडीह में नवनिर्मित हरि मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हुए शामिल

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुईं। कन्याओं ने जलाशय से कलश में जल लाकर मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद विधि विधान से मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना की गई।

वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने मात्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिर हमारे आस्था के केंद्र होते हैं। इससे मन को शांति मिलती है। क्षेत्र में भक्ती का माहौल बनता है। इसीलिए हमें अपने धार्मिक परंपराओं को बचा कर रखना है। धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखना जरूरी है। इससे हमारी सांस्कृतिक पहचान होती है।

इस दौरान ग्रामीणों ने मुरुमडीह में एक शिव मंदिर निर्माण में विधायक से सहयोग की मांग की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई ने स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को शिव मंदिर निर्माण में भरपूर सहयोग का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *