Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महिला कॉलेज चाईबासा में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

महिला कॉलेज चाईबासा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फेंस में स्पोक पर्सन डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, प्राचार्या महिला कॉलेज चाईबासा, डॉ अर्पित सुमन नोडल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम, क्षितिज, जिला युवा पदाधिकारी NYKS शामिल हुए। जिसमें विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद के बारे विस्तार से बताया गया।

उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में जिला स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन महिला कॉलेज चाईबासा के द्वारा किया जाना है। इस हेतु पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं को इस राष्ट्रीय युवा संसद 2025 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जानी है। ताकि अधिक से अधिक युवा भाग ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *