कमारगोड़ा में सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
सरायकेला जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वैसे मृतक की पहचान सोनारी गोला बस्ती निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है ।

बताया जाता है कि शिवम राजन सिंह का पुत्र है जो अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर अपने दोस्तों के साथ निकला था ।जो वापस नहीं लौटा था ।खोजबीन के पद कोई पता नहीं चल पाया ।वहीं जब पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या तेज धार हथियार से गर्दन में कई बार वार किया गया हो । शव के पास से एक काले रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल जिसका नम्बर JHO5AJ- 5268, एक मोबाइल फोन, शराब की बोतल, सिगरेट आदि को पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।
