Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को रांची आयेंगे।

11 फरवरी को रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया है. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है.

मोर्चा की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें पीएम जनजाति समाज के साथ सीधा संवाद भी कर सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री 14 नवंबर को रांची आये थे और 15 नवंबर को खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *