गणतंत्र दिवस पर 16 प्लाटून और बैंड दिखायेंगे अपना जौहर…
राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में विशेष परेड में 16 प्लाटून और बैंड अपना जौहर दिखायेंगे। वहीं, दस विभागों की तरफ से खास झांकी निकाली जायेगी। इन झांकियों में राज्य के विकास की झलक दिखेगी। गुजरे चार सालों तक विभिन्न सरकारी योजनाएं कैसे आम लोगों तक पहुंची, इसकी भी जानकारी होगी। तैयारी को लेकर आज फुल ड्रेस रिर्हसल भी हुई।

मौके पर मौजूद रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा एवं SSP चंदन कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। आला अधिकारियों द्वारा तैयारियों का पूरा जायजा लिया गया। तैयारी में जो कुछ कमियां पाई गई, उसे तुरंत दूर करने को कहा गया। DC राहुल कुमार सिन्हा ने समारोह में तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभायें। समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाना है।

ये प्लाटून लेंगे हिस्सासेना, CRPF, ITBP, CISF, SSB, JAP1, JAP2, JAP10, IRB 5, NCC, NCC गर्ल्स, झारखंड जगुआर, रांची पुलिस महिला और पुरूष, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी। वहीं, सेना बैंड, जैप 10 बैंड, जैप 1 बैंड और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी बैंड पार्टी भी मौजूद रहेगी
