पश्चिमी सिंहभूम में बिना ग्रामसभा के आदिवासी जमीन अधिग्रहण करने का विरोध, किया नंग-धड़ंग प्रदर्शन
पश्चिमी सिंहभूम में बिना ग्रामसभा की सहमति से आदिवासी जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया।

पश्चिमी सिंहभूम में बिना ग्रामसभा के आदिवासी जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने आज चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि हम भी विकास चाहते हैं, लेकिन बिना ग्रामसभा के जबरन जमीन अधिग्रहण का हम विरोध कर रहे हैं। हमारी माँग है कि जमीन अधिग्रहण के बाद आदिवासियों को उचित मुआवजा मिले ताकि जीवन यापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हो सके।
